Shaitaan Box Office Day 3 कलेक्शन दृश्यम 2' के नक्शे कदम पर अजय देवगन की 'शैतान', ओपनिंग वीकेंड पर बिजनेस ने छुआ आसमान?

 

Shaitaan Box Office Day 3 कलेक्शन 'दृश्यम 2' के नक्शे कदम पर अजय देवगन की 'शैतान', ओपनिंग वीकेंड पर बिजनेस ने छुआ आसमान?

2024 में बॉक्स ऑफिस पर अब कई फिल्म अभी तक रिलीज हो चुकी हैं। इनमें कुछ फिल्में कब आईं और कब गई पता भी नहीं चला। वहीं अभी हाल ही में अजय देवगन की फिल्म शैतान रिलीज हुई है जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं लेकिन कलेक्शन जबर्दस्त है।


अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने लगी है। फिल्म ने महज तीन दिनों में अपना जलवा दिखा दिया। 'शैतान' की स्पीड देखकर इसकी तुलना अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से किया जा रहा है।


‘शैतान' एक हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वीकेंड पर फिल्म का बिजनेस इतनी तेजी से आगे बढ़ा की कलेक्शन ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।


शैतान' ने दिखाया जलवा



2024 में बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म अब तक धमाल नहीं कर पाई है। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से लेकर शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' तक, कई हिंदी फिल्में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन शानदार बिजनेस कोई नहीं कर पाया। ऐसे में अब 'शैतान' अच्छे बिजनेस की उम्मीद जगा रही है।


 जबर्दस्त रही  'शैतान' की एंट्री


'शैतान' के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत ठीक- ठाक रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खाता 14.75 करोड़ के साथ खोला था। वहीं, दूसरे दिन बिजनेस में उछाल आया और कमाई 18.75 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म का कलेक्शन में रविवार को भी आगे बढ़ा।


रविवार को बिजनेस रहा जबर्दस्त


'शैतान' ने जंप लगाते हुए 10 मार्च को 20 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल संभव है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर अपना दम दिखाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटी। रिलीज के तीन दिनों में 'शैतान' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 53.50 करोड़ का बिजनेस कर चुका है।



Post a Comment

0 Comments

Comments